सावन महोत्सव

विजया गार्डन में वीमेंस ग्रुप द्वारा 2 अगस्त को विजया गार्डन क्लब हाउस में सावन महोत्सव का प्रोग्राम रखा गया जिसमें सावन क्वीन प्रतियोगिता एवं विभिन्न प्रकार के गेम, गीत-संगीत का आयोजन किया गया ।कार्यक्रम का संचालन अंजली और श्वेता पटनायक ने किया।वहीं जज की भूमिका में जिला परिषद अध्यक्ष बुलू रानी सिंह,  संपादक अर्पणा संत सिंह और साहित्यकार नीता सागर रही।

 


हरे रंग की साडियों व परिधान में सजी धजी सभी महिलाओं से सावन का हरियाली और खुशहाली आ गई।सभी महिलाएं किसी न किसी प्रतिभा की धनी होती हैं जिसें दिखाने का यहां सुनहरा अवसर प्रदान किया गया।जिसके तहत कई ने सावन का गाना गाया ,तो कोई नृत्य प्रस्तुत की।

सावन क्वीन प्रतियोगिता रेम्प वॉक, साज सज्जा, सेल्फ इंट्रोडक्शन, प्रश्न-उत्तर पर आधारित था।इस प्रतियोगिता में सभी उम्र की महिलाओं ने भाग बडे उत्साह से लिया। प्रतिभागियों ने रेम्प वॉक से सभी का मन जीत लिया।सावन क्वीन का प्रथम पुरस्कार पूनम द्वितीय कल्याणी सिंह और तृतीय दिव्या को मिला।

 

कार्यक्रम को सफल बनाने में बबीता कुमार , प्रियंका वर्मा, निधि श्रीवास्तव , रेनू सिंह, वीणा झा, ज्योत्सना सिंह ,पिंकी सिंह ,मीता पाल आदि सदस्यों का विशेष योगदान रहा।

0
0 0 votes
Article Rating
411 Comments
Inline Feedbacks
View all comments