गणतंत्र दिवस मनाएं

गणतंत्र दिवस मनाएं

स्वतंत्र भारत का उत्तम संविधान
गण औ तंत्र की सुंदर विवरण
छब्बीस जनवरी को दिया मान
तंत्र है वो विधिवत संचालन
इसका अर्थ साथी सबको बतायें
आइए हम गणतंत्र दिवस मनायें

गणतंत्र एक है अनोखी प्रणाली
भारत का है सार्वजनिक मामला
नही होता यह कोई निजी संस्था
ना होता ये कभी निजी संपति
गण हम भारत नागरिक हैं भायें
आइए हम गणतंत्र दिवस मनायें

हम हैं चुनते अपना प्रतिनिधि
आम जनता से ही हैं वो आते
संविधानतहत हो चयन विधिवत
देश चलाने के नियम संचालित
तंत्र प्रणाली से हैं देश चलायें
आइए हम गणतंत्र दिवस मनायें

भारत है लोकतांत्रिक गणराज्य
संविधान के नियमों से संतुलित
अनेक गहन तर्क विचारों से
बनाये गए समझ नियम अनेकों
जाति धर्म लिंग भेदभाव हैं हटायें
आइए हम गणतंत्र दिवस मनायें

नागरिकों का है सम अधिकार
देश की गरिमा रहे सदा भरपूर
ना भूलें हम वीर-शहीदों की गाथा
त्याग तपस्या से मिली आजादी
मिलकर हमसब गुणगान गायें
आइए हम गणतंत्र दिवस मनायें

रक्षा करना प्रथम कर्तव्य हमारा
हम सभी नागरिक नही अनभिज्ञ
करें जन में एकता स्नेह सींचित
हमारी धरा अनुपम है मनोहर
प्रगति शक्ति दृढ़ता शौर्य दिखायें
आइए हम गणतंत्र दिवस मनायें

है अनुपम पूँजी हमारी संस्कृति
उद्देश्य रहे शांति प्रेम से उन्नति
भारत माता के हर गण हो हर्षित
ना हों हम कभी भी विचलित
बाधाओं से ना कभी घबडा़यें
आइए हम गणतंत्र दिवस मनायें

बच्चों को देश का गौरव बतायें
माता-बहनों की रक्षा आवश्यक
भटके जो उन्हें सत राह दिखायें
तिरंगे की दिव्यता औ अखंडता
विश्व फलक पे सदा ही लहरायें
आइए हम गणतंत्र दिवस बनायें ।

डॉ आशा गुप्ता
स्त्रीरोग विशेषज्ञ व साहित्यकार
जमशेदपुर, झारखंड

0